India News (इंडिया न्यूज), Minister Ranbir Gangwa : कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नौकरी में भर्ती को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, तो वहीं अभय सिंह चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम खुद नहीं बनते, बल्कि जनता बनाती है। इसके साथ ही मंत्री गंगवा ने पब्लिक के काम में लापरवाह अधिकारियों पर एक्शन लेने की चेतावनी भी दी।

Minister Ranbir Gangwa : भिवानी में मनाई जा रही महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती का न्योता दिया

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने समाज के लोगों को 13 जुलाई को भिवानी में मनाई जा रही महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि BJP सरकार सभी महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है। इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह भी है। गंगवा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में पैसा और सिफारिश के जोर पर नौकरी में भर्तियां होती थी। इसमें योग्य युवा नौकरी से वंचित रह जाते थे। अब BJP की सरकार में सभी वर्ग को पारदर्शिता से नौकरियां मिल रही है। Minister Ranbir Gangwa

हरियाणा की इस ‘पंचायत’ ने लिया ऐतिहासिक फैसला…अब भूल कर भी खुले में शौच नहीं जाएंगे यहां के लोग, प्रशासन ने भी की सराहना, जानें आखिर क्या है फैसला ?