India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Khattar : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को सुबह अचानक करनाल रेस्ट हाउस पर पहुंचे। यहां खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना सार्वजनिक तौर पर किसी को न होकर सिर्फ पूर्व सांसद संजय भाटिया, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, बृज गुप्ता व कविंद्र राणा को ही थी। Manohar Lal Khattar
Manohar Lal Khattar : किसी विशेष और खास मुद्दे पर चर्चा हुई
रेस्ट हाउस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता बृज गुप्ता, कविंद्र राणा व उपायुक्त करनाल के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक कर चर्चा हुई। हालांकि की बैठक ने हुई चर्चाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये चर्चा जरूर है कि केंद्रीय मंत्री और विस अध्यक्ष के बीच किसी विशेष और खास मुद्दे पर चर्चा हुई है।
25 मिनट तक कुछ विषयों पर अलग से भी चर्चा की
वहीं यह भी बता दें कि इसी दौरान केंद्रीय ऊर्जा व आवास मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से लगभग 25 मिनट तक कुछ विषयों पर अलग से भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से अलग से चर्चा करना कई खास विषयों पर चर्चा होना माना जा रहा है। Manohar Lal Khattar