India News (इंडिया न्यूज), CM Yogi Security: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिक्योरिटी व्यवस्था हाल ही में जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। उनके पास पहले से ही जेड प्लस सिक्योरी और NSG कमांडोज हैं लेकिन अब इसे और भी तगड़ा बनाने के लिए जो काम किए जा रहे हैं, उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। अब जो इंतजाम किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए मिलने वालों को सीएम तक पहुंचने के लिए कई सुरक्षा चट्टानें पार करनी होंगी। आगे जानें क्या है ये सुरक्षा इंतजाम और इसके लिए सरकारी खजाने से कितना खर्च किया जा रहा है?
दरअसल, हाल ही में राजधानी लखनऊ में सीएम योगी के आवास और उसके आसपास के एरिया की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और तगड़ा करने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी की खातिर आने-जाने वाली गाड़ियों के लिए टायर किलर, बूम बैरियर, शैलो रोड ब्लॉकर और बैरियर लिफ्ट सिस्टम जैसे हाईटेक रोड उपकरण लगाए जाएंगे।
एंट्री-एग्जिट चेक प्वाइंट बनाए जाने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 24 घंटे नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में भी टेक्नोलॉजी अपडेट की जाएगी। अचानक इतनी सुरक्षा बढ़ाने के पीछे की वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन उनकी सिक्योरिटी समय-समय पर अपडेट की जाती है। उनके सुरक्षा कवच में Z प्लस सिक्योरिटी और NSG कवर पहले से ही शामिल है।