Ford Layoffs 2023: दुनियाभर की कई बड़ी कंपनियों में छंटनी की सिलसिला लगातार जारी है। छंटनी की इस ट्रेंडिंगलिस्ट में अमेरिका की कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड (Ford) का नाम भी जुड़ गया है। खबर सामने आ रही है कंपनी ने अपने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर दिया है। इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर यूरोप के कर्मचारियों पर पड़ेगा। जिसमें ब्रिटेन, जर्मनी जैसे देशों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

जानें छटनी की वजह

इस पर कंपनी का कहना है कि वह अब अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ध्यान देना चाहती है। ऐसे में कंपनी की बाकी लागत को कम करने के लिए और स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी अलगे तीन सालों में अपने 3,800 लोगों को कंपनी से बाहर निकालेगी। छंटनी के इस दौर में करीब 2,300, ब्रिटेन में 1,300 और बाकी यूरोप में करीब 200 लोग शामिल हैं।

कंपनी ने पहले भी की छंटनी

बता दें फोर्ड ने इस साल के शुरुआती महीने यानि जनवरी, 2023 में बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। पूरे यूरोप में कंपनी ने करीब 3,200 कर्मचारियों को नौकरी से निकला था। जिसमें डेवलपमेंट के करीब 2,500 कर्मचारी और एडमिनिस्ट्रेशन के 700 लोग कंपनी से बाहर किए गए थे। कंपनी ने ये भी ऐलान किया था कि वह 2025 तक जर्मनी के सारलौइस प्लांट को पूरी तरह से बंद कर देगा।

ये भी पढ़ें: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 61,000 के नीचे फिसला सेंसेक्स