India News (इंडिया न्यूज), Global Market Crash: सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में इतनी गिरावट आई कि ऐसा लगा कि वे सीधे पाताल में चले जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ और चीन की तीखी जवाबी कार्रवाई ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों को हिलाकर रख दिया। चीन ने अमेरिका से आने वाले सभी सामानों पर 34 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया है, जो 10 अप्रैल से लागू होगा। इसका असर इतना जबरदस्त रहा कि महज दो दिन में ही दुनियाभर के 9 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू खत्म हो गई।

अमेरिका के बाजारों के लिए सबसे बुरा दिन

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 में 6 फीसदी, डाउ जोंस में 5.5 फीसदी और नैस्डैक में 5.8 फीसदी की गिरावट आई। सोमवार को वायदा और भी नीचे जा रहा था। अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं और डॉलर की कीमत 145.98 येन तक गिर गई।

भारत में भी सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

सोमवार को भारत के शेयर बाजार में कोहराम मच गया। सेंसेक्स 2,227 अंक गिरकर 73,137.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 743 अंक गिरकर 22,161.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई, हालांकि अंत में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। टाटा स्टील (-7.78 फीसदी), एलएंडटी (-5.88 फीसदी), टाटा मोटर्स (-5.56 फीसदी) जैसे बड़े शेयरों की बुरी तरह पिटाई हुई। अमेरिका पर ज्यादा निर्भर रहने वाले टेक्नोलॉजी सेक्टर में 7 फीसदी की गिरावट आई और मिड और स्मॉल कैप में 4-6 फीसदी की गिरावट आई।

विदेशी बाजारों में कोहराम

  • जापान के निक्केई 225 में 7.1 फीसदी की गिरावट आई, जो पिछले कई सालों में सबसे बड़ी गिरावट थी।
  • दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5.5 फीसदी की गिरावट आई और सर्किट ब्रेकर लगाना पड़ा।
  • ताइवान के बाजार में 9.8 फीसदी की गिरावट आई, जिससे शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगानी पड़ी।
  • सिंगापुर का बाजार खुलते ही 8.5 प्रतिशत गिर गया।
  • ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 6.3 प्रतिशत गिरकर 15 महीने के निचले स्तर पर आ गया।

जुर्माने के बाद भी नहीं सुधरे दिग्वेश राठी, ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ पर हुआ सवाल, तो बेशर्मी से दिया दिया जवाब!

सऊदी अरब और खाड़ी के बाजारों में भी गिरावट

सऊदी शेयर बाजार में 6.78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। कोविड काल के बाद सबसे बड़ी गिरावट। अरामको के शेयरों में 6.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे कंपनी के बाजार मूल्य में 133 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

दरिंदा निकला पड़ोसी चाचा, अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गए साथ, फिर लूटी दोनों की अस्मत