India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: देश के अलग-अलग राज्यों में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की जमकर खरीदारी होती है। इन दिनों लोग सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदते नजर आ रहे हैं। अगर आपके घर में शादी है और आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो खरीदने से पहले लोकल मार्केट या ऑनलाइन इनकी कीमतें जरूर चेक कर लें। आपको बता दें कि, सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर हम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने की कीमतों को देखें तो 22 कैरेट सोने का भाव 8,105 रुपये प्रति 01 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,510 रुपये प्रति 01 ग्राम है।

क्या था कल का भाव?

राजधानी भोपाल के सर्राफा बाजार में कल यानी शुक्रवार को जो 22 कैरेट सोना (22K Gold) 81,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, वह आज 81,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिकेगा। वहीं, 24 कैरेट सोना (24K Gold) जो कल 85,520 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वह आज 85,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिकेगा। यानी कुल मिलाकर आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत हुई जारी, टंकी फुल करवाने से पहले यहां करें चेक

क्या है चांदी की कीमत?

बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक, अगर चांदी की बात करें तो चांदी के भाव पहले से ही आसमान छू रहे हैं। चांदी के भाव में कमी नहीं आ रही है। आपको बता दें कि राजधानी भोपाल, इंदौर और रायपुर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जो चांदी 1,09,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह आज उसी भाव पर बिकेगी।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान?

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में ही बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा। 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट करीब 91 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9 फीसदी तांबा, चांदी, जिंक जैसी दूसरी धातुएं मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन ध्यान रहे कि 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 22 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!