India News (इंडिया न्यूज), Gold Import Declined: एक साल पहले की तुलना में सोने के आयात में 205% की वृद्धि हुई। यह पिछले वित्त वर्ष के किसी भी महीने में सालाना आधार पर दूसरी सबसे बड़ी उछाल थी। पूरे वित्त वर्ष 2025 में सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 30% अधिक रहा। हालांकि इस दौरान आयातित सोने की मात्रा एक साल पहले की तुलना में कम थी, लेकिन कीमतों में 34% उछाल के कारण आयात का आंकड़ा बढ़ गया। सोने की कीमत में काफी वृद्धि हुई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मार्च में 38784.11 करोड़ रुपये (4.48 बिलियन डॉलर) का सोना आयात हुआ, जो एक साल पहले इसी महीने 12718.69 करोड़ रुपये था। इस प्रकार 204.9% की वृद्धि हुई।
पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल में आयात में आई थी उछाल
पिछले वित्त वर्ष के किसी भी महीने में सबसे बड़ी वार्षिक उछाल अप्रैल में रही, जब सोने का आयात 209% बढ़कर 311.4 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया। नवंबर में आयात एक साल पहले की तुलना में 188% बढ़कर 9.8 बिलियन डॉलर हो गया। अगस्त में 106.4% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 84400 करोड़ रुपये का सोना आयात किया गया। मात्रा कम, आयात बिल ज्यादा वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार पूरे वित्त वर्ष 2025 में 58.01 बिलियन डॉलर (489750.47 करोड़ रुपये) का सोना आयात किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 45.54 बिलियन डॉलर था।
वित्त वर्ष 2025 में कितने सोने का आयात?
वित्त वर्ष 2025 में केवल 7 लाख 57 हजार 150 किलोग्राम आयात हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2024 में 7 लाख 95 हजार 320 किलोग्राम सोना आयात किया गया। लेकिन वित्त वर्ष 2024 में जहां कीमत 57262.86 डॉलर प्रति किलोग्राम थी, वहीं 2025 में यह 76611.73 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गई। कामा ज्वैलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा, ‘पुनरुद्धार के लंबे इंतजार के बाद मार्च में मामूली बढ़ोतरी राहत की तरह है, लेकिन पूरे वित्त वर्ष में निर्यात में गिरावट चिंता का विषय है। यह सेक्टर बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराता है। वैश्विक अनिश्चितता का नकारात्मक असर हो सकता है। जल्द ही कुछ राहत उपाय किए जाने चाहिए।’