India News (इंडिया न्यूज), Gold Reserve In World : सोने की कीमत और उसकी अहमियत से तो हर कोई वाकिफ है। आज के समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूचाल मचा हुआ है। सभी देशों की स्थिती खराब चल रही है। लेकिन जब भी कोई देश ऐसी समस्या में पढ़ता है, तो अपने स्‍वर्ण भंडार का इस्तेमाल करता है। असल में महंगाई से बचाव के लिए भी सोने को एक अच्छे उपाय के रूप में देखा जाता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश के पास सबसे ज्यादा स्‍वर्ण भंडार मौजूद है? और भारत इन देशों में किस स्थान पर आता है। चलिए सबसे ज्यादा स्‍वर्ण भंडार वाले टॉप 10 देशों पर एक नजर डाल लेते हैं।

सीतारमण ने यहां कर दिया निराश, औधें में मुंह गिरे दुनिया के 5वें सबसे बड़े नेटवर्क के शेयर्स

सबसे ज्यादा स्‍वर्ण भंडार वाले टॉप 5 देश

इस लिस्ट में सबसे ऊपर अमेरिका का नाम है। US के पास दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिसर्व है। अमेरिका के पास गोल्ड रिजर्व में 8,133.46 टन सोना है। इस सोने की कीमत करीब 543,499.37 मिलियन डॉलर यानी 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं दूसरे नंबर पर जर्मनी है, जिसके पास 3,352.65 टन गोल्ड रिजर्व है। इसकी कीमत 224,032.81 मिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर इटली है, जिसके पास 2,451.84 टन गोल्ड रिजर्व है। इसकी कीमत 2,451.84 टन गोल्ड रिजर्व है। इसके बाद फ्रांस का नंबर आता है, जिसके पास कुल 2,436.88 टन सोना रखा हुआ है। इसकी कीमत 162,844.72 मिलियन डॉलर बताई गई है। पांचवें स्थान 2,332.74 टन गोल्ड रिजर्व के साथ रूस है। इसकी वैल्यू 155,880.00 मिलियन डॉलर है।

भारत से आगे निकला चीन

सबसे ज्यादा गोल्ड रिसर्व के मामले में चीन भारत से आगे है। चीन की खदानों से दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना निकलता है, लेकिन इसके बाद भी चीन छठे स्‍थान पर है। चीन के पास 2,235.39 टन गोल्ड रिजर्व है। इस गोल्ड की वैल्यू 149,374.61 मिलियन डॉलर आंकी गई है। चीन के बाद स्विट्जरलैंड का नंबर आता है। 1,040.00 टन सोने के साथ वो सातवें स्थान पर है।

लिस्ट में आठवें पर जापान है, जिसके पास 845.97 टन सोना है, जिसकी कुल कीमत करीब 56,530.15 मिलियन डॉलर है। इसके बाद नौंवे नंबर पर आता है भारत, जिसके पास 2024 के अंत तक 822.9 टन सोना था। पिछले वित्‍त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक ने 27.5 टन सोना खरीदा। दसवें नंबर पर नीदरलैंड्स के पास 612.45 टन का गोल्ड रिजर्व है। इस गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 40,925.77 मिलियन डॉलर है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी मोदी सरकार, फंड जुटाने का ‘सीक्रेट प्लान’ बता गईं निर्मला सीतारमण