India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज शनिवार (03 मई, 2025) को सोने और चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है। सोने का भाव 93954 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी का भाव 94125 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 93954 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 94125 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

22 कैरेट सोने का भाव

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 93578 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 86062 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इसके अलावा, अगर हम 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की बात करें तो यह 70466 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 54963 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सांभर टेस्टी ना बनाने पर पति ने दी ऐसी सजा, तड़प-तड़प कर निकल गई पत्नी की जान, लव मैरिज होने के बावजूद राक्षस बना शख्स

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए 2 आसान तरीके अपनाकर ताजा रेट जान सकते हैं। एक तरीका ये है कि, आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सोने-चांदी की ताजा कीमतें जान सकते हैं। दूसरा तरीका ये है कि आप मिस्ड कॉल देकर कीमत जान सकते हैं।  इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे।

अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स

यहां एक बात बताना बेहद जरुरी है कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

Goa Temple Stampede: गोवा में ‘श्री लैराई जात्रा’ के दौरान मची भगदड़ में तड़प-तड़प कर चली गई 7 लोगों की जान, 30 लोग गंभीर रूप से घायल