India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज रविवार (04 मई, 2025) को सोने-चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सरकारी छुट्टियों, शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहते हैं। जिसकी वजह से सोने-चांदी की ताजा कीमतें जारी नहीं की जाती है। आज हम जो रेट बताएंगे वो मार्केट खुलने तक रहेगा। सोमवार को मार्केट खुलने तक सोने-चांदी का भाव यही रहेगा। आखिरी 2 मई, 2025 (शुक्रवार) को अपडेट हुई कीमतों के अनुसार, सोने का भाव 93954 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 94125 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

22 कैरेट सोने की कीमत

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाला सोना 93578 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मार्केट में मिल रहा है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 86062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 70466 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 54963 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ ये बदलाव, अंदर की बात जान खुशी से उछल पड़ेंगे आप

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी के भाव जानना चाहते हैं तो 2 आसान तरीके अपनाकर ताजा रेट जान सकते हैं। एक तरीका ये है कि आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। दूसरा तरीका ये है कि आप मिस्ड कॉल देकर भाव जान सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे।

अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स

यहां एक बात बताना बेहद जरूरी है कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जा रहे हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे हैं। इसमें कोई GST शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा खराब मौसम का असर, अगले दो घंटे तक उड़ानें प्रभावित रहने की संभावना, एडवाइजरी जारी