India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 4 अप्रैल, 2025 को शाम 0 5:01 बजे तक सोने की कीमतों में उछाल और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहने की वजह से आज की सोने और चांदी की लेटेस्ट प्राइस जारी नहीं हुई है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे तक नई कीमतें जारी होने तक यहीं प्राइस मान्य होंगे। अगर हम सोने की कीमतों की बात करें तो सोने का भाव 91014 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 92910 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोने की कीमतों में 731 रुपये का उछाल
अगर हम राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 91014 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 92910 रुपये प्रति किलोग्राम है। अगर हम शुक्रवार सुबह के मुकाबले रविवार सुबह की सोने-चांदी की कीमतों को देखें तो सोने की कीमतों में 731 रुपये की उछाल और चांदी की कीमतों में 147 रुपये की कमी देखने को मिली है।
22 कैरेट सोने की कीमत
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 90650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 83369 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 68261 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 53243 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आप मिस्ड कॉल के जरिए भी सोने-चांदी का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।
अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।
वक्फ संशोधन बिल बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मिली मंजूरी