India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आखिरी बार (17 अप्रैल, 2025) को शाम 5:06 बजे सोने-चांदी की कीमतें अपडेट की गई थी। शुक्रवार, शनिवार और आज रविवार को छुट्टी होने की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अर्थात सोमवार को मार्केट खुलने तक सोने-चांदी की कीमत यही बनी रहेंगी। इस हिसाब से, आज रविवार (20 अप्रैल, 2025) को सोने-चांदी की कीमतों में 17 अप्रैल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना 94910 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी 95151 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
22 कैरेट सोने की कीमत
सोने की गुणवत्ता के हिसाब से कीमतें इस प्रकार है। आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 94530 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 86938 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 71183 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 55522 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। थोड़ी ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, आप सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर जान सकते हैं।
अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स
यहां एक बात बताना बेहद जरूरी है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के मानक भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश में मान्य हैं, लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव ज्यादा होते हैं, क्योंकि इनमें टैक्स शामिल होता है।