इंडिया न्यूज़, Gold Silver Price Today : उतार चढ़ाव के बीच आज 25 मई बुधवार को भारतीय सराफा बाजार ने सोने और चांदी के दाम अपडेट कर दिए है। वहीं आपको बतादें जहां एक ओर गोल्ड की कीमतों में उछाल आया है तो वहीं सिल्वर में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। दरअसल 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51,217 रुपये में बिक रहा है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 61,757 रुपये में मिल रही है।
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग
ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान
जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव
वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ट्विटर के शेयरों में गिरावट जारी, 200 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हुए एलन मस्क
ये भी पढ़ें : शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी में 5 अंकों की मामूली गिरावट
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube