India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आखिरी बार शुक्रवार ( 25 अप्रैल, 2025) को सोने और चांदी के भाव में कमी आई है। उसके शनिवार और रविवार होने की वजह से ताजा कीमतें जारी नहीं की गई है। इसलिए सोमवार को बाजार खुलने तक सोने-चांदी की कीमतें यही रहेंगी। सोने का भाव 95631 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी 97684 रुपये प्रति किलो है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 96286 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज रविवार (27 अप्रैल, 2025) की सुबह घटकर 95631 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

22 कैरेट सोने की कीमत

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 95248 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 87598 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 71723 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इसके अलावा, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 55944 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

आसान तरीके से घर बैठे जानें सोने-चांदी की कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी की लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको SMS के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट्स चेक कर सकते हैं।

अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स

सोने-चांदी खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को बता दूं कि ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे होते हैं। इसमें कोई GST शामिल नहीं होता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

Aaj Ka Mausam: आसमान से बरस रही आग, चिलचिलाती गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुश्किल, मौसम विभाग की चेतावनी से चौंक जाएंगे आप