India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला है। कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 95700 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 97446 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आज गुरुवार के भाव 12 बजे तक आ जाएंगे। तब तक यही रेट मान्य होगा।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 95317 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 87661 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 71775 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। वहीं 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 55985 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले तो आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान हैं। इसमें कोई GST शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

पुरुषों की बात नहीं मानने पर गर्म छड़ों से होती है पिटाई, धमकी देकर की जाती है यौन शोषण, महिलाओं के लिए किसी जहन्नुम से कम नहीं है ये देश