India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं हिला बल्कि सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिले। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार (4 अप्रैल, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 91014 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत गिरकर 92910 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। उसके बाद शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने की वजह से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज सोमवार को बाजार खुलने तक कीमत यही रहेगी।
22 कैरेट सोने का भाव
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 90650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 83369 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 68261 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 53243 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आप मिस्ड कॉल के जरिए भी सोने-चांदी का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।
अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।
सोने की कीमतों को कौन-कौन से कारक करते हैं प्रभावित?
अंतर्राष्ट्रीय बाजार दरें, आयात शुल्क, कर और विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। साथ में, ये कारक पूरे देश में दैनिक सोने की दरों को निर्धारित करते हैं। भारत में, सोना सांस्कृतिक और वित्तीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक पसंदीदा निवेश विकल्प है और उत्सवों, विशेष रूप से शादियों और त्योहारों के लिए महत्वपूर्ण है। लगातार बदलती बाजार स्थितियों के साथ, निवेशक और व्यापारी उतार-चढ़ाव पर कड़ी नज़र रखते हैं। गतिशील रुझानों को प्रभावी ढंग से नेविगेट करने के लिए अपडेट रहना महत्वपूर्ण है।