India News (इंडिया न्यूज), Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) को सोने-चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है। आज मंगलवार को सोने की कीमत 95108 प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी भी गिरकर 96426 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 95108 रुपए है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 96426 रुपए प्रति किलोग्राम है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार शाम को 24 कैरेट सोना 95631 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो आज मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) की सुबह 95108 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं।
22 कैरेट सोने की कीमत
सरकारी वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 94727 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 87119 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 71331 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 55638 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
अगर आप घर बैठे सोने-चांदी की कीमतों को जानना चाहते है तो इसके लिए बेहद आसान तरीके को अपनाकर इसे जान सकते हैं। आप इन दो तरीकों के माध्यम से सोने-चांदी का भाव जान सकते हैं। एक तो नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर और दूसरा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल से कीमत जानने के लिए आपको 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बार ही आपको एसएमएस के जरिये रेट की जानकारी मिल जाएंगी।
अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।