इंडिया न्यूज़, Gold Silver Price Update : भारतीय सराफा बाजार ने आज 21 जून मंगलवार को सोने और चांदी के भाव जारी कर दिये है। वहीं आपको बता दें सोने और चांदी कीमतों में गिरावट आई है। यदि अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता हैं। 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 62 रुपये सस्ता होकर 50943 पर कारोबार कर रहा है। वहीं इसी के बीच एक किलो चांदी की कीमत आज 206 रुपये कम होकर 60773 पर कारोबार कर रही है।

सोने और चांदी इस प्रकार

शुद्धता मंगलवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 50943
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 50739
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 46664
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 38207
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 29802
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 60773

 

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।