India News(इंडिया न्यूज), India GDP Quarterly Results : भारत के लिए अर्थव्यवस्था से अच्छी खबर सामने आई है। इस साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY25) में 6.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। अगर पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) 5.6 फीसदी से इसकी तुलना करें तो काफी बेहतर है। इकोनॉमिस्ट्स और डी-स्ट्रीट के एक्सपर्ट्स ने भी Q3 GDP ग्रोथ को 6.2-6.3 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया था, जो सरकारी खर्च और शहरी खपत में सुधार के कारण संभव हुआ।
भारतीय अर्थव्यवस्था के आकड़े
आकड़ों की बात करें तो Q3FY25 GDP ग्रोथ 6.2 फीसदी रही, जबकि पिछली तिमाही में ग्रोथ 5.6 फीसदी था। पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY24) में भी 9.5 फीसदी ग्रोथ हुई थी। वहीं 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5 फीसदी लगाया गया है। वहीं 2023-24 के लिए संशोधित GDP ग्रोथ 9.2 फीसदी रही, इससे पहले ये 8.2 फीसदी अनुमानित किया गया था।
28 फरवरी को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से ये डेटा जारी किया गया है। जनवरी 2025 में NSO ने पहले 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब NSO ने इसे बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है।
क्या है ग्रोथ के पीछे की वजह?
भारत की GDP में आई रफ्तार के पीछे कई वजह है। उनमें से एक सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा निवेश किया है। इसके अलावा शहरी इलाकों में लोगों की खरीदारी और खर्च करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। और सर्विस सेक्टर, जो भारत की GDP का एक बड़ा हिस्सा है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।
और तेजी से बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था के जानकारों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे मजबूत हो रही है. हालांकि, पिछले साल की तुलना में ग्रोथ रेट कम है, लेकिन यह वैश्विक मंदी और महंगाई के बावजूद एक सकारात्मक संकेत है। NSO ने 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। अगर सरकारी नीतियां सही दिशा में काम करती हैं और वैश्विक हालात स्थिर रहते हैं, तो भारत की अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ सकती है।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट, खरीदने से पहले यहां करें चेक