इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Bank Service Charges): आज भारत में लगभग हर युवा व्यक्ति का बैंक में खाता होता है। बैंक खाता है तो लेन देन भी होते हैं। हजारों लोग बैंक से ऐसी सुविधाएं भी लेते हैं जिनके बदले में बैंक उनसे चार्ज वसूलते हैं। वहीं कुछ सुविधाएं ऐसी भी होती हैं जो बिल्कुल मुफ्त होती हैं। इन सुविधाओं के बदले में बैंक हम से कोई चार्ज नहीं वसूल सकता। यदि आपके भी इन मुफ्त सुविधाओं के बदले में कोई चार्ज कटा है तो आप बैंक में जाकर कंफर्म कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि बैंक की किन सुविधाओं पर चार्ज लगते हैं और कौन सी सुविधाएं मुफ्त हैं-

इन सुविधाओं पर लगता है चार्ज

  • हर बैंक अपने अधीन खातों में न्यूनतम राशि रखने की सीमा निर्धारित करता है। यदि इससे कम बैलेंस होता है तो आपको पेनाल्टी देनी पड़ती है।
  • चेकबुक बाउंस होने पर फीस ली जाती है।
  • कई बैंक पेंमेंट ट्रांसफर के लिए चार्ज लेते हैं।
  • डेबिट कार्ड सर्विसेज के लिए भी सालाना चार्ज देना होता है।
  • नगदी निकासी और जमा पर की राशि के अनुसार चार्ज लगते हैं।
  • होम बैंकिंग सुविधा के लिए आपको शुल्क देना होता है।
  • लोन के आवेदन पर प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशेन चार्ज, एप्लीकेशन फीस और लीगल चार्जेज की रकम आपको खुद देना पड़ता है।
  • डेबिट कार्ड से विदेशों में पेमेंट पर आपको चार्ज भरना पड़ता है।
  • अगर ग्राहक लोन फिक्स्ड ब्याज दर पर लेता है तो इसे समय से पहले बंद कराने पर शुल्क देना पड़ता है।
  • बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनवाने पर आपको चार्ज देना पड़ता है।
  • लॉकर की सुविधा पर ग्राहक को फीस देना होता है।

बैंकों द्वारा चार्ज लगने की जानकारी देना जरूरी

सभी बैंक अपने ग्राहकों को सुविधाओं पर लगने वाले चार्ज की जानकारी जरूर देते हैं। यदि बैंक की ओर से मिलने वाली किसी सर्विस के सर्विस चार्ज में बदलाव होता है तो इसकी जानकारी बैंक ग्राहकों को उपलब्ध कराती है। चार्जेज बढ़ने घटने संबंधित पूरी जानकारी आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स पर मिल जाती है।

ये सुविधाएं मिलती हैं मुफ्त

कई सारे बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों को बिना किसी चार्ज के एटीएम कार्ड, चेकबुक और आॅनलाइन बैंकिंग की सुविधाए देते हैं। इनके अलावा कुछ सेवाओं के लिए बैंक सेवा शुल्क लेते हैं।

ये भी पढ़ें : शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का

ये भी पढ़ें : टॉप 10 में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 30,737.51 करोड़ की गिरावट, जानिए किसे हुआ कितना नुकसान 

ये भी पढ़ें : करोड़ों भारतीयों की पसंद पारले-जी बिस्किुट होगा सस्ता

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube