इंडिया न्यूज, Gold Silver Prices 7 July: सोने चांदी की कीमतों में प्रतिदिन उतार चढ़ाव जारी है। आज 7 जुलाई को देश में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 450 रुपए कम हुआ है। आज यह 47,600 है जबकि बीते दिन यह 48,050 रुपये था।

वहीं 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 51,930 रुपये है। यह बुधवार को 52,470 रुपये था। यानि कि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 540 रुपए कम हुआ है। गौरतलब है कि देश के अलग अलग राज्यों में सोने के दाम टैक्स के हिसाब से अलग हो सकते हैं। उपरोक्त दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं किए गए हैं।

2000 रुपए किलो घटी चांदी की कीमत

सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज एक किलो चांदी की कीमत 56,900 है। जबकि बीते दिन एक किलो चांदी का भाव 58,900 रुपए था। यानि कि चांदी के कीमत में 2000 रुपये की कटौती हुई है।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

अपने फोन से करें मिस्ड कॉल

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। मान लो यदि 24 कैरेट सोने का रेट 50,000 रुपए है। बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (50000/24)x22=45833.30 रुपए होगा। ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (50000/24)x18=37500
इसके अलावा मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी अलग से लगाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूती के साथ खुला

ये भी पढ़े : जनता पर महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, जानिए अब कितना हो गया दाम

ये भी पढ़ें : सेंसेक्स 400 अंक मजबूत, टाइटन के शेयर में आया 6 फीसदी का उछाल

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube