इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को एक बार फिर से सौगात दी है। सरकार ने खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। यह फैसला बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया है। इसमें मंत्रिमंडलीय समिति ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए सभी अनिवार्य खरीफ (गर्मी) फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले 8 वर्षों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनसे बीज के बाजार के दृष्टिकोण के कारण फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में खरीफ की 14 फसलों के लिए MSP बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पिछले साल जो तय किया गया कि लागत प्लस 50 प्रतिशत, उसे हमने लगातार आगे बढ़ाया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2 लाख करोड़ खाते में जा चुका है। फर्टिलाइजर पर 2 लाख 10 हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई है।
धान की एमएसपी 2,040 रुपए प्रति क्विंटल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि धान (सामान्य) की MSP में पिछले साल से 100 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके बाद धान की एमएसपी बढ़कर 1,940 रुपए प्रति क्विंटल से 2,040 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। धान की ‘ए’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। तिल पर 523 रुपए की वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि बजट भी बढ़कर 1 लाख 26 हजार करोड़ रुपए का हो गया है।
किन फसलों की कितनी बढ़ी MSP
फसल | एमएसपी (प्रति क्लिंटल) |
मूंग | 480 |
उड़द | 300 |
धान | 100 |
मूंगफली | 300 |
बाजरा | 100 |
अरहर | 300 |
ज्वार | 232 |
सूरजमुखी | 385 |
8 सालों में बढ़ी किसानों की आय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल विविधिकरण को प्रोत्साहन देते हुए सरकार ने एमएसपी की दरों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की थी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई और उससे उनकी बिक्री भी काफी हुई। 8 सालों में मोदी सरकार के फैसलों से किसानों की आय बढ़ी है। साथ ही, किसानों को राहत भी मिली है। गौरतलब है कि 2020 के बाद से लगातार तीसरी बार सरकार ने खरीफ फसलों की एमएसपी की बढ़ोत्तरी की है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान, आरबीआई ने रेपो रेट में किया 50 बेसिस प्वाइंट
ये भी पढ़ें : Credit Card वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने यूपीआई से लिंक को दी मंजूरी
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube