India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: नया सप्ताह शुरू हो गया है और एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियों ने सोमवार (24 फरवरी, 2025) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। लेकिन ताजा सूची के अनुसार भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं और तेल कंपनियों ने आम लोगों को कोई राहत नहीं दी है। हालांकि लंबे समय से आम लोग पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई अच्छी खबर नहीं मिल रही है। यहां आप एक लीटर की कीमत के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

  • शहर           पेट्रोल          डीजल
  • दिल्ली       94.72          87.62
  • मुंबई         103.44        89.97
  • कोलकाता   103.94     90.76
  • चेन्नई       100.85        92.44
  • बेंगलुरु       102.86     88.94
  • लखनऊ    94.65        87.76
  • नोएडा      94.87        88.01
  • गुरुग्राम     95.19       88.05
  • चंडीगढ़      94.24     82.40
  • पटना      105.18     92.04

घर बैठे जानें कीमत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजें।

PM मोदी ने की स्वच्छता कर्मियों व पुलिस की प्रशंसा, बोले- ‘महाकुम्भ में आने वाला …’

चाहे जो भी हो हम महाकुंभ जांएगे जरुर…ट्रेनों में मारामारी, दिव्यांगों के कोच में घुसे लोग