India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today : शनिवार (7 जून, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बड़ा बदलाव मार्च 2024 में किया गया था, तब कीमतों में 2-2 रुपये की कमी की गई थी। तब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.96 91.56
कोलकाता 104.32 91.15
चेन्नई 100.85 92.43
बेंगलुरु 99.84 85.93
लखनऊ 94.64 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.53 92.04
हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं नई दरें
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे बदलती हैं। सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और दूसरी चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ज्यादा दिखाई देती हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।
मई में GST ने मचा धमाल, मालामाल हुई सरकार, कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार