India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने मंगलवार (25 फरवरी, 2025) पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ऐलान कर दिया है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार (25 फरवरी, 2025) की सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। 25 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर          पेट्रोल          डीजल
  • दिल्ली        94.72         87.62
  • मुंबई        103.44        89.97
  • कोलकाता  103.94      90.76
  • चेन्नई         100.85       92.44
  • बेंगलुरु     102.86       88.94
  • लखनऊ     94.65        87.76
  • नोएडा       94.87        88.01
  • गुरुग्राम     95.19        88.05
  • चंडीगढ़     94.24      82.40
  • पटना       105.18       92.04

घर बैठे जानें कीमत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर SMS भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेजें।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 25 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

Mid Day Meal में निकली छिपकली, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पातल में भर्ती; स्कूल प्रशासन की लापरवाही आई सामने