India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: गुरुवार (3 अप्रैल, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। 3 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पिछली बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। 3 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं। कर्नाटक सरकार ने डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसके अलावा देश में कहीं और कोई बदलाव नहीं हुआ है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 91.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
कौन तय करता है कीमत?
आपको बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में संशोधन किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की दर से संशोधन किया गया था, लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत
आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP और शहर कोड के साथ 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं।