India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: 10 अप्रैल 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में बदलाव करते हुए पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, लेकिन इसका असर आम लोगों की जेब पर नहीं पड़ने दिया। इसलिए 10 अप्रैल को जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई उछाल नहीं आया है। कीमतें स्थिर हैं।

कितनी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है?

पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बेसिक एक्साइज ड्यूटी (BED) दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SAED के जरिए जुटाई गई रकम टैक्स के डिविजिबल पूल का हिस्सा नहीं है।

Aaj ka Mausam: मौसम मचा सकता है कोहराम! 13 अप्रैल तक गरज-चमक सकते हैं बादल, कई जिलों में तेज़ हवाओं का तगड़ा अलर्ट

दिल्ली समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                                 पेट्रोल                          डीजल
  • दिल्ली                               94.72                         87.62
  • मुंबई                               103.44                        89.97
  • कोलकाता                      103.94                         90.76
  • चेन्नई                             100.85                         92.44
  • बेंगलुरु                        102.86                          91.02
  • लखनऊ                      94.65                             87.76
  • नोएडा                          94.87                         88.01
  • गुरुग्राम                      95.19                             88.05
  • चंडीगढ़                    94.24                              82.40
  • पटना                    105.18                                92.04

कौन जारी करता है कीमत?

आपको बता दें कि, देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन मार्च 2024 में किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।

Delhi Weather Today: दिल्ली में हीट वेव के बाद बड़ी राहत, मेहरबान होंगे इंद्रदेव, जानिए किन इलाकों में बरसेंगे बादल

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

UP Weather Today: UP में आज होगी ऐसी बारिश, बदल जाएगा मौसम, हर तरफ छा जाएगी घटा, जानिए कितने दिन तक जारी रहेगा सिलसिला