India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने मंगलवार (18 मार्च, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है, लेकिन इसके बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 18 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                           पेट्रोल           डीजल
  • दिल्ली                         94.72             87.62
  • मुंबई                         103.44            89.97
  • कोलकाता                 103.94            90.76
  • चेन्नई                       100.85            92.44
  • बेंगलुरु                    102.86           88.94
  • लखनऊ                  94.65               87.76
  • नोएडा                     94.87                88.01
  • गुरुग्राम                  95.19                  88.05
  • चंडीगढ़                94.24                82.40
  • पटना                  105.18                 92.04

कौन तय करता है कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में संशोधन किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं मिली है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रकाशित करती हैं।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 18 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

आप घर बैठे भी तेल की कीमत जांच सकते हैं। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेल विपणन कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या एक एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो आप शहर के कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप बीपीसीएल के ग्राहक हैं, तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

औरंगजेब विवाद के बीच नागपुर में बवाल, 2 गुटों में पत्थरबाजी और जमकर तोड़फोड़; भारी पुलिसबल तैनात