India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने बुधवार (21 मई, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने वेबसाइट पर 21 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं। 21 मई को जारी लिस्ट के मुताबिक आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। 21 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 89.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
आखिरी बार कब हुआ था कीमतों में बदलाव?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 15 मार्च 2024 को भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। इसके तहत दोनों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। यह कटौती केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की थी। फिर इसके बाद से लेकर अबतक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। इसके अलावा, आपको बता दूं कि आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपके मोबाईल पर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें आ जाएंगी।