India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भले ही कितना भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा हो, लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस हैं। बुधवार (28 मई, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च, 2024 में कीमतों में बदलाव हुआ था, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। तब से लेकर अब तक कीमतों में ऐसा बदलाव कभी नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 89.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
कौन जारी करता है कीमत?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं।
अब तक का सबसे महंगा शतक, लखनऊ में दिखा ऋषभ पंत का जलवा, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल