India News (इंडिया न्यूज),Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय होती है। हालांकि, लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार (3 मार्च, 2025) के ताजा अपडेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) डीजल (₹ प्रति लीटर)

  • दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
  • मुंबई ₹103.50 ₹90.03
  • कोलकाता ₹105.01 ₹91.82
  • चेन्नई ₹100.80 ₹92.39
  • बेंगलुरु ₹102.92 ₹88.99
  • लखनऊ ₹94.61 ₹87.71
  • नोएडा ₹95.05 ₹88.19
  • गुरुग्राम ₹95.04 ₹87.90
  • फरीदाबाद ₹95.56 ₹88.40
  • चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
  • पटना ₹105.23 ₹92.09

कैसे तय होती है कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर कीमतों की समीक्षा करने के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

ज्ञात हो कि, राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आप अपने फोन से एसएमएस के जरिए भी हर दिन भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का जादू खत्म, मेला अब खाली….संगम नगरी में लौटी उदासी, 12 साल बाद फिर लौटेगी रौनक

‘बदतमीजी की तो कुचले जाओगे!’ किम जोंग को मिला Trump का मैसेज, सबूत के तौर पर भेज दी जंगी जहाजों की पूरी पलटन

Yamuna Pollution: यमुना नदी के प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों में चिंता, स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा बुरा असर