India News (इंडिया न्यूज),Petrol Diesel Price Today:शुक्रवार (25 अप्रैल, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार सरकार ने लोगों को बड़ी राहत मार्च 2024 में दी थी, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कमी की गई थी, तब से लेकर आज तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली                        94.72                  87.62
  • मुंबई                        103.44                 89.97
  • कोलकाता                 103.94               90.76
  • चेन्नई                       100.85                92.44
  • बेंगलुरु                    102.86               91.02
  • लखनऊ                 94.65                 87.76
  • नोएडा                   94.87                 88.01
  • गुरुग्राम                 95.19                 88.05
  • चंडीगढ़                94.24                82.40
  • पटना                  105.18               92.04

कौन तय करता है कीमतें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। मैं यहीं रुककर आपको एक बात बता दूं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बावजूद देशवासियों को राहत नहीं मिल रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रकाशित करती हैं।

घर बैठे जानें कीमत

घर बैठे पेट्रोल और डीजल की कीमत जानने के लिए आपको बस नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं। इसके अलावा आप तेल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सकते हैं।

मंत्री राजेश नागर के सामने आढ़तियों ने गेहूं का उठान करने के मामले में आढ़तियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप, कहा हमारे से लिया जाता है सुविधा शुल्क

कभी सोचा भी नहीं होगा जितनी फायदेमंद हो सकती है पुरुषों की अंधरुनि ताकत के लिए कच्ची भिंडी, मर्दाना ताकत को दोगुना बढ़ा देता है इसका सेवन!