India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: फरवरी का आखिरी दिन आ गया है और 28 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आज शुक्रवार (28 फरवरी) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर तेल की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं। ताजा सूची के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आप अपने शहर की जानकारी यहां पा सकते हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 88.94
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
घर बैठे ऐसे करें चेक
तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजें।
सोना-चांदी खरीदारी का शानदार मौका, ये है पटना सर्राफा बाजारों का ताजा रेट