India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: सोमवार (21 अप्रैल, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको जानकर ये हैरान होगी कि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। आखिरी बार मार्च, 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ था। जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये का बदलाव हुआ था। सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। यहां हम महानगरों समेत अलग-अलग शहरों की कीमतें जानते हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 91.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
कौन तय करता है कीमत?
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल के दाम चेक कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे करें चेक
अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए बेहद आसान तरीके से आप कीमतों को जान सकते हैं। इसके लिए आपको तेल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।
अब UP की इस मस्जिद में नमाज पर पाबंदी, CM Yogi के इस आदेश से मुस्लिमों में डर का माहौल