India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार (29 मई, 2025) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों की घोषणा कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी मार्च, 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था, जब कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कीमतों में ये बदलाव किया गया था। तब से लेकर अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। आइये जानते हैं प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल डीजल की कीमत क्या है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 89.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं। आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेजें। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजें।
कौन तय करता है रेट?
भारत में ईंधन की कीमतें केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की जाती हैं और कई कारकों और देश की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, एक मूल्य की अनुमति दी जाती है। डीजल खुदरा विक्रेताओं और उपयोगकर्ताओं द्वारा इसका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। ऐसे कई कारक हैं जो ईंधन की कीमतों को या तो कम करते हैं या बढ़ाते हैं।