India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: रविवार (20 अप्रैल, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद से देश की जनता को कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आपको बताते चलें कि, सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                       पेट्रोल                  डीजल
  • दिल्ली                     94.72                  87.62
  • मुंबई                      103.44                89.97
  • कोलकाता               103.94               90.76
  • चेन्नई                     100.85                92.44
  • बेंगलुरु               102.86                  91.02
  • लखनऊ              94.65                  87.76
  • नोएडा               94.87                   88.01
  • गुरुग्राम            95.19                  88.05
  • चंडीगढ़             94.24                82.40
  • पटना                 105.18            92.04

कौन जारी करता है कीमत?

आपको बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल के दाम चेक कर सकते हैं।

Gold Silver Price Today: लगातार महंगा हो रहा सोना-चांदी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें आज की कीमत

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

Aaj Ka Mausam: देश के 26 राज्यों में कहर बनकर टूटेगी आंधी-तूफान और बारिश, यहां जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?