India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: शनिवार (03 मई, 2025) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें वेबसाइट पर अपडेट कर दी हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च, 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ था। जब कीमतों में 2-2 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। तब से लेकर अब तक कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 91.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
कौन तय करता है कीमत?
आपको बता दें कि, देश की तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 06:00 बजे अपलोड की जाती है। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप इन 2 तरीकों से कीमतों को जान सकते हैं। पहला तरीका तो यह है कि आप ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर कीमतों को चेक कर सकते हैं और दूसरा तरीका ये हैं कि, आप नीचे दिए गए नंबर पर मैसेज भेजकर भी कीमत जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।