India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: मंगलवार (6 मई, 2025) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है। काफी लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था। जब कीमतों में 2-2 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद से लेकर अब तक लगातार कीमतें स्थिर बनी हुई है। जनता को कोई राहत नहीं मिली है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में चाहे जितना भी उतार-चढ़ाव हो, लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है।
कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन कोई संशोधन नहीं किया गया है। तेल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन मार्च 2024 में किया गया था। आपको बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट करती हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 91.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
कौन जारी करता है कीमतें?
देश की तमाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल के दाम चेक कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए दो बेहद आसान तरीके को अपनाकर कीमतों को जान सकते हैं। पहला ये है कि आप तेल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जान सकते हैं। दूसरा तरीका ये है कि नीचे दिए गए नंबर पर एसएमएस भेजकर भी आप पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट प्राइस को जान सकते हैं।अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।