India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today:तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (30 मई, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले मार्च, 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था, जब कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। कीमतों में यह बदलाव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया था। तब से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। इसके बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 89.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
घर बैठे कैसे पता लगाए कीमत
आप घर बैठे तेल के दाम चेक कर सकते हैं। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर SMS भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर SMS भेजें। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेजें।
कौन तय करता है रेट?
भारत में ईंधन की कीमतें केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की जाती हैं और कई कारकों और देश की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक कीमत की अनुमति दी जाती है। इसका डीजल खुदरा विक्रेताओं और उपयोगकर्ताओं द्वारा सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। ऐसे कई कारक हैं जो ईंधन की कीमतों को कम या बढ़ाते हैं