India News (इंडिया न्यूज), TIME 100 List: टाइम मैगजीन ने वर्ष 2025 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को भी शामिल किया गया है। रेशमा अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ हैं। आपको बता दें कि इस साल इस सूची में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं।

मुंबई में जन्मी रेशमा महज 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गई थीं। वह फिलहाल बोस्टन में रहती हैं। उनके दो जुड़वां बेटे भी हैं। 1998 में रेशमा ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स/मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम पूरा किया। इसके बाद उन्हें मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में फेलोशिप मिली।

इसके बाद 2015 में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से जनरल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। ​​बतौर फिजिशियन उन्होंने मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल, ब्रिघम एंड विमेंस हॉस्पिटल और मैसाचुसेट्स आई एंड ईयर इन्फर्मरी और एमआईटी जैसे कई बड़े अस्पतालों में काम किया। इसके बाद उन्होंने बायोफार्मा सेक्टर में कदम रखा और 12 साल से ज़्यादा समय तक Amazon के लिए काम किया।

2017 में वर्टेक्स जॉइन की

रेशमा 2017 में वर्टेक्स जॉइन कीं। 2018 में वे यहां चीफ मेडिकल ऑफिसर बनीं। 2020 में कंपनी ने उन्हें CEO बना दिया। फिलहाल वे वर्टेक्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। कंपनी ने रेशमा के नेतृत्व में सफलता हासिल की है।

कंपनी ने दो नए उपचार भी विकसित किए हैं, जिनमें ट्रिफैक्टा भी शामिल है। यह सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक गंभीर आनुवंशिक बीमारी का इलाज करता है। कंपनी ने VX-147 भी विकसित किया है। यह दवा अभी परीक्षण के चरण में है। यह एक तरह की किडनी की बीमारी के लिए कारगर है। पहली बार अमेरिकी दवा एजेंसी FDA ने कंपनी की CRISPR तकनीक पर आधारित एक थेरेपी को मंजूरी दी है, जो ‘सिकल सेल’ नामक गंभीर बीमारी का इलाज करती है।

ट्रेविस हेड बने उबर के लिए हेडेक, कोहली की टीम ने कोर्ट में घसीटा, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप

ये भी हैं लिस्ट में शामिल

आपको बता दें कि टाइम ने 2025 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में 32 देशों के लोगों को शामिल किया है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मार्क जुकरबर्ग, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, बांग्लादेश के पीएम मोहम्मद यूनुस जैसे कई लोगों के नाम शामिल हैं।

‘मुसलमान खत्म हो गए तो…’, वक्फ कानून पर फिर आगबबूला हुईं महबूबा मुफ्ती, दे दी ये बड़ी चेतावनी