इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में आज भारी उथल पुथल रही। RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के ब्याज दरों पर फैसले के बाद पहले तो बाजार में एकाएक खरीदारी बढ़ती दिखी। लेकिन बाद में बाजार धड़ाम से गिर गया। अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 214.85 अंक गिरकर 54,892.49 पर और निफ्टी 60.10 अंकों की फिसलन के साथ 16,356.25 पर बंद हुआ है। इससे पहे सेंसेक्स आज 238 अंक ऊपर 55,345 पर और निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ 16,474.95 पर खुला था।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट और 13 में बढ़ती रही। वहीं निफ्टी के 50 में से 22 शेयर बढ़त में बंद हुए जबकि 28 शेयरों में गिरावट रही है। सेंसेक्स में टाटा स्टील, SBIN, बजाज फाइनेंस, मारुति और डॉ रेड्डीज में बढ़त रही। आज के टॉप लूजर्स में BHARTIARTL, ITC, RELIANCE, ASIANPAINT, AXIS BANK, INDUSIND BANK और ICICI BANK शामिल रहे।
निफ्टी के 11 में 7 इंडेक्स हरे निशान में
अच्छी बात ये रही कि आज निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 7 में बढ़त दर्ज की गई है जबकि 4 लाल निशान में रहे। इसमें बैंक में 0.14%, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, प्राइवेट बैंक 0.43% की गिरावट रही। जबकि मेटल, PSU Bank, मीडिया, आटो, IT, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त रही।
आज कारोबार की शुरूआत में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी आई थी लेकिन कुछ देर बाद ही बिकवाली आ गई। आटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इनके अलावा एफएमसीजी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ।
LIC का शेयर लिस्टिंग प्राइस से 22 प्रतिशत टूटा
LIC के शेयर में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। लिस्टिंग के बाद से अब तक एलआईसी का शेयर लगभग 22 फीसदी टूट चुका है। आज 8 जून को एलआईसी का शेयर 740 रुपये से भी नीचे आ गया और 738 का रिकॉर्ड लो बनाया है। इससे पहले मंगलवार को यह 752 रुपये पर बंद हुआ था।
रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा
आरबीआई ने आज 10 फरवरी 2022 को अपनी नई क्रेडिट पॉलिसी के तहत रेपो रेट में 50 बेसिस प्वॉइंट का इजाफा किया है। इसी के साथ रेपो रेट बढ़कर अब 4.90 फीसदी हो गया है। आरबीआई ने पिछले महीने यानी मई में भी रेपो रेट में 40 बेसिस प्वॉइंट का इजाफा किया था। इसके बाद यह 4.40 फीसदी हो गया था। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान, आरबीआई ने रेपो रेट में किया 50 बेसिस प्वाइंट
ये भी पढ़ें : Credit Card वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने यूपीआई से लिंक को दी मंजूरी
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube