इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज अचानक रेटो रेट बढ़ाने का ऐलान कर किया। एक झटके में रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़कर 4.40 फीसदी हो गया है। इसके बाद शेयर बाजार (Stock Market) में ऐसी भगदड़ मची कि दोनों ही घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) 2 फीसदी से अधिक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
सेंसेक्स 1307 अंकों की गिरावट के साथ 55,669 पर और निफ्टी 392 अंक फिसलकर 16,677 पर बंद हुआ है। बाजार की इस बड़ी गिरावट से निवेशकों की पूंजी आज 6.5 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 148 अंकों की बढ़त के साथ 57,124 पर जबकि निफ्टी 27 अंक ऊपर 17,096 पर खुला था। लेकिन बाजार में यह मामूली बढ़त कायम न रह सकी और आज फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स के 27 और निफ्टी के 45 शेयरों में गिरावट
Sensex
सेंसेक्स के आज सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं जबकि 27 शेयरों में गिरावट रही है। वही निफ्टी के 5 शेयर बढ़त के साथ जबकि 45 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स में सिर्फ पावर ग्रिड, NTPC और कोटक बैंक के शेयर्स में मामूली बढ़त रही।
निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स में लाल निशान में बंद
निफ्टी के आज सभी 11 इंडेक्स में लाल निशान में बंद हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट मीडिया इंडेक्स में 4.32 प्रतिशत की आई है। वहीं मेटल, रियल्टी में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। इसके साथ ही बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक, PSU Bank, FMCG और फार्मा में भी गिरावट रही।
रेपो रेट बढ़कर 4.40 प्रतिशत हुए
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक लम्बे समय के बाद रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। अब रेपो रेट बढ़कर 4.40 प्रतिशत हो गया है और सस्ते लोन का समय भी अब खत्म हो गया है। शक्तिकांत दास ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
मौद्रिक नीति समिति ने इकोनॉमी के हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की। बैठक में एमपीसी के सदस्यों ने एकमत से रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया। बताया गया है कि यह फैसला तेजी से बढ़ रही महंगाई के कारण लिया गया है।
कंज्यूमर प्राइस इन्फ्लेशन 6 प्रतिशत से ऊपर
पिछले 3 महीनों से आरबीआई द्वारा कंज्यूमर प्राइस इन्फ्लेशन भी तय सीमा से ऊपर चल रहा है। सरकार ने रिजर्व बैंक को महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया हुआ है।
वहीं कंज्यूमर प्राइस पर आधारित खुदरा महंगाई दर मार्च में बढ़कर 6.95 प्रतिशत हो गई है, जबकि मार्च महीने में डब्ल्यूपीआई (होलसेल प्राइस इंडेक्स) इन्फ्लेशन 14.55 प्रतिशत था।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें: एलॉन मस्क ने किया ये ऐलान, अब Twitter यूज करने वालों को देने होंगे पैसे
यह भी पढ़ें : खुल गया LIC IPO लेकिन ग्रे मार्केट में गिरा शेयर का भाव
यह भी पढ़ें : LIC IPO : 2 घंटे में 5 करोड़ शेयरों की लगी बोली, 16 करोड़ शेयर बेचेगी कंपनी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube