India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने शनिवार (8 मार्च, 2025) को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी है। लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, काफी लंबे समय से आम लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं जो पिछले साल थीं। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन इसका असर पेट्रोल और डीजल पर देखने को नहीं मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                        पेट्रोल            डीजल
  • दिल्ली                  94.72            87.62
  • मुंबई                  103.44            89.97
  • कोलकाता         103.94            90.76
  • चेन्नई               100.85              92.44
  • बेंगलुरु             102.86              88.94
  • लखनऊ              94.65           87.76
  • नोएडा                 94.87          88.01
  • गुरुग्राम               95.19           88.05
  • चंडीगढ़               94.24           82.40
  • पटना                105.18           92.04

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में संशोधन किया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब से कोई राहत नहीं दी गई है। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजें।

दुनिया की 5 ताकतवर महिला, जिनके सामने बड़े-बड़े सूरमा रह गए फीके, जानिए कौन हैं वो?

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 08 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!