India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चाहे जितना भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर इसका असर देखने को नहीं मिलता है। गुरुवार (20 फरवरी, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। 20 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों में आखिरी बार पिछले साल बदलाव किया गया था और उस दौरान आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल से राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से एक बार भी राहत नहीं मिली है।

आखिरी बार कब कीमतों में हुआ था बड़ा बदलाव

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में बदलाव किया गया था। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • शहर पेट्रोल डीजल
  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • नोएडा 94.87 88.01
  • गुरुग्राम 95.19 88.05
  • चंडीगढ़ 94.24 82.40
  • पटना 105.18 92.04

घर बैठे ऐसे चेक करें कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

Today Weather Update: तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश, ठंड ने एक बार फिर दी दस्तक, जानें कैसे रहेगा इस वीकेंड का मौसम?

Bihar Weather: राज्य में बदला मौसम का मिजाज, 14 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट