India News (इंडिया न्यूज), Warren Buffett Strategy: जब दुनियाभर के अरबपति शेयर बाजार की तबाही के कारण अपनी संपत्ति खो रहे थे, तब वॉरेन बफेट चुपचाप अपनी संपत्ति बढ़ा रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 184 देशों पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया था।
शेयर बाजारों में गिरावट आई और अमेरिकी बाजार मार्च 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। लेकिन इस गिरावट के बीच वॉरेन बफेट ने न सिर्फ खुद को बचाया, बल्कि अपनी नेटवर्थ में 11.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी करते हुए इसे 155 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया।
बफेट को छोड़कर सभी ने गंवाया पैसा
दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति दो दिनों के भीतर 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा घट गई। अकेले शुक्रवार को अरबपतियों ने 329 बिलियन डॉलर गंवाए, जो कोविड-19 काल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का नुकसान है।
सबसे बड़ा झटका एलन मस्क को लगा, जिनकी संपत्ति घटकर 135 बिलियन डॉलर रह गई। दूसरी ओर, मार्क जुकरबर्ग को 27 बिलियन डॉलर, जेफ बेजोस को 45.2 बिलियन डॉलर और बिल गेट्स को 3.38 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। इसके विपरीत, वॉरेन बफेट एकमात्र ऐसे अरबपति रहे, जिनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई।
क्या वॉरेन बफेट को सब कुछ पहले से पता था?
इसकी सबसे बड़ी वजह बफेट का वह फैसला था, जो उन्होंने 2023 में लिया। दरअसल, जब दुनिया शेयर बाजार से मुनाफा कमा रही थी, उस समय उन्होंने शेयर बाजार में निवेश कम कर दिया और करीब 300 बिलियन डॉलर नकद रखने का फैसला किया। यानी उन्होंने निवेश से यह पैसा निकालकर बैंक खाते में रख लिया।
इसके अलावा, 2024 में उन्होंने न तो आक्रामक निवेश किया और न ही किसी नए बड़े सौदे में शामिल हुए। इसके बजाय, उन्होंने अपने पोर्टफोलियो से धीरे-धीरे स्टॉक बेचना शुरू कर दिया। साल के अंत तक बर्कशायर हैथवे के पास 334 बिलियन डॉलर नकद और नकदी जैसी संपत्ति थी।
भक्ति कोई खेल नहीं! केदारनाथ और बद्रीनाथ में वीडियो और रील्स पर लगा बैन, पड़के जाने पर मिलेगी कड़ी सजा
मार्केट के बादशाह है बफेट
बफेट की नकदी अब बर्कशायर के कुल बाजार मूल्य का लगभग एक-तिहाई है, जो दर्शाता है कि 2024 में बाजार के उच्च मूल्यांकन के बारे में वह कितने सतर्क थे। इस अवधि के दौरान, बर्कशायर ने 143 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे, जो 2023 में बेचे गए 41 बिलियन डॉलर और 2022 में बेचे गए 34 बिलियन डॉलर से कई गुना अधिक है।
मां ने ही उजाड़ा बेटी का घर, शादी से 9 दिन पहले दामाद के साथ किया ऐसा कांड, जान हिल गया हर कोई!