India News (इंडिया न्यूज)Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लूट, चोरी और मारपीट जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक घटना शहर से सामने आई है, जहां दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस दौरान जमकर चाकूबाजी हुई।

क्या है पूरा मामला

इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के लोग चाकू निकालने लगे।

मामले की जांच शुरू..

इसी बीच दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।इस घटना में हांडीपारा निवासी आलोक कामड़े और बजरंग नगर निवासी वैष्णव मरकाम घायल हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारत-तालिबान के मिलन को भारत के इस मौलाना ने बताया शुभ संकेत, साक्षी महाराज को जमकर सुनाई खड़ी खोटी, सुन नहीं पाएंगे BJP सांसद