Amit Shah visit Chhattishgarh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर आधिकारियों संग बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रिय मंत्री गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।

प्रमुख अधिकारी और सचिव संग बैठक

दरअसल, इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रमुख अधिकारी के साथ हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश,के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।

अमित शाह का चंपारण से गहरा नाता

गृह मंत्री अमित शाह छत्‍तीसगढ़ के चंपारण में स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में पूजा-अर्चना की वहीं अमित शाह ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान आश्रम में शाह 30 मिनट तक रुके। दरअसल,अमित शाह का चंपारण से पुराना नाता बताया जाता है। शाह अपनी माताजी को 2001 में लेकर चंपारण आए थे।

also read:MP Umaria News : उमरिया में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, कई ट्रेनें हुई रद्द

also read:सिर्फ पीछे मुड़कर देखने की भूल कालिया नाग को क्यों पड़ी थी इतनी भारी, कैसे बन बैठा था पत्थर का?