India News (इंडिया न्यूज), Congress Action: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कांग्रेस पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 9 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पदाधिकारियों के इस्तीफे हुए स्वीकार

इस कार्रवाई की पुष्टि कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने की है। उन्होंने बताया कि कुल 17 पदाधिकारियों पर संगठन की गाज गिरी है। इनमें से 8 पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं, जबकि 9 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी कार्यों में शामिल होने के कारण निष्कासित कर दिया गया। उत्तम वासुदेव ने स्पष्ट किया कि पार्टी के अनुशासन को तोड़ने और संगठन के खिलाफ काम करने वालों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “पार्टी ने इन सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की है। किसी भी स्तर पर संगठन के खिलाफ काम करने वाले पदाधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

IIT रुड़की छात्रा अंशु मलैया सुसाइड मामले में नया आरोप…परिजनों का बयान आया सामने, जाने क्या क्या हुए खुलासे?

क्यों किए गए निष्कासित

निष्कासित किए गए 9 पदाधिकारी चुनाव के दौरान कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करते पाए गए थे। इसके चलते पार्टी को नुकसान पहुंचा और इन पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता का आरोप साबित हुआ। इस पूरे मामले के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है। इस्तीफा देने वाले और निष्कासित किए गए पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

नियमों का हो पालन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासन और एकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन के नियमों का पालन करें और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

बाबा महाकाल का त्रिपुंड तिलक और रजत मुकुट से दिव्य शृंगार, दर्शन कर भक्तों में अपार खुशी