India News (इंडिया न्यूज), CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले के पांच निकायों पर कब्जा कर लिया, जबकि कांग्रेस को केवल एक नगर पंचायत में जीत मिली।

बिहार सरकार के इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान,कहा- लालू राज में मेरे बेटे का भी हुआ था अपहरण

धमतरी नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत

बता दें, धमतरी नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के रामु रोहरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 34,000 से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। निगम के 40 वार्डों में से 27 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस और 5 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। इस तरह, भाजपा ने कांग्रेस को हराकर नगर निगम में मजबूत वापसी की। ऐसे में, कुरुद नगर पंचायत में भाजपा की ज्योति भानु ने अध्यक्ष पद जीता। आमदी नगर पंचायत में कांग्रेस विधायक ओमकार साहू की पत्नी को भाजपा प्रत्याशी ने हराकर बड़ा उलटफेर किया। नगरी और भखारा नगर पंचायतों में भी भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली।

BJP का आभार! कांग्रेस की प्रतिक्रिया

भाजपा के नव-निर्वाचित महापौर और प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि धमतरी में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी ने बिना किसी मजबूत संगठन के भी पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा। धमतरी में भाजपा की इस जीत को आगामी चुनावों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर अपना वर्चस्व कायम किया है।

महाकुंभ में एक बार फिर लगी आग, कई टेंट जलकर हुए राख, खाली कराई जा रही है जगह