India News (इंडिया न्यूज), CG Municipal Election: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। जानकारी के अनुसार,नगर के 21 वार्डों में से 16 वार्डों में भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 5 वार्डों में ही सफलता मिली।

ट्रंप के आते ही नेतन्याहू ने कर दिया खेला, इस खतरनाक शख्स को सौंप दी सेना की कमान, सदमे में आए दुनिया भर के मुसलमान

अशोक जैन बने पालिका अध्यक्ष

बता दें, भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक जैन ने चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा 9302 वोट हासिल किए। वार्ड 1 से लेकर वार्ड 21 तक भाजपा ने कई वार्डों में जीत दर्ज की। ऐसे में, वार्ड 8 से उन्हें सबसे ज्यादा 759 वोट मिले। बताया गया है कि, पालिका चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर में भव्य विजय रैली निकाली गई। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस रैली ने पूरे शहर को उत्साह और जोश से भर दिया, इसके साथ-साथ रैली के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम का अनोखा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें धान से तौलकर सम्मानित किया, जबकि नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष अशोक जैन को फल से तौलकर सम्मान दिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

जानकारी के मुताबिक, विजय रैली में नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. समन जांगड़े, विजय केसरवानी, पुष्पराज वर्मा, संकेत शुक्ला, नीलम सोनी, सुनीता वर्मा, राजेश वर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पार्षद* शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया।

Indians Deported From America: 112 भारतीयों को लेकर Amritsar पहुंचा अमेरिकी विमान | India News